{"_id":"6673c9ef6de8aa9f770dbfbb","slug":"young-man-filed-application-in-court-accusing-jail-superintendent-of-extortion-and-criminal-conspiracy-in-agra-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कारागार अधीक्षक एवं बंदी रक्षक सहित कई पर उगाही व आपराधिक षड्यंत्र का आरोप, कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कारागार अधीक्षक एवं बंदी रक्षक सहित कई पर उगाही व आपराधिक षड्यंत्र का आरोप, कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र
Thu, 20 Jun 2024 02:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:33 PM IST
सार
ताजनगरी में युवक ने जिला कारागार अधीक्षक एवं बंदी रक्षक सहित कई पर उगाही व आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया। उसने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कमलानगर निवासी युवक ने जिला कारागार अधीक्षक, उप कारागार अधीक्षक, बंदी रक्षक व अन्य कर्मचारियों पर अवैध वसूली एवं आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए उन्होंने अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया, जिस पर सीजेएम अचल प्रताप सिंह ने थाना हरीपर्वत से आख्या के लिए 21 जून तय की है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार कृष्णपाल सिंह चौहान ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी जेल भेजे जाते हैं। वहां विचाराधीन बंदियों से मशक्कत के नाम पर डरा धमकाकर जिला कारागार के अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारी उनसे अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि जो बंदी रुपये नहीं दे सकते हैं। उनसे अत्यधिक परिश्रम कराया जाता है। जिससे वह रुपये देने को मजबूर हो जाते हैं। वह परिजन को बुलाकर रुपये जमा करा देते हैं। इसके बाद बंदियों को राहत प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने थानाध्यक्ष हरीपर्वत के साथ-साथ पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र प्रेषित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया।