फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man drowned while taking bath in canal with friends in Firozabad

Firozabad: दोस्तों संग नहर में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी 

Sat, 02 Jul 2022 04:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 04:26 PM IST
सार

युवक के नहर में डूबने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। नहर में युवक की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
Young man drowned while taking bath in canal with friends in Firozabad
नहर में डूबा युवक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नहर में दोस्तों संग नहाने आया युवक पानी में डूब गया। साथ नहाने गए दोस्तों ने उसकी तलाश की। इसके बाद इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। सूचना मिलते ही युवक के परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन नहर पर पहुंचे। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सिरसागंज के गांव शेख की सराय निवासी राघव (22) पुत्र राणा प्रताप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। दो दिन पूर्व ही वह छुट्टी लेकर गांव आया था। शनिवार को वह अपने दोस्तों संग नहर में नहाने के लिए आया। जब चारों दोस्त नहा रहे थे, तभी अचानक राघव पानी में एकाएक डूब गया। जब इसकी जानकारी उसके दोस्तों को हुई तो उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


युवक के नहर में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन ग्रामीणों के साथ भांडरी पुल के समीप पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और युवक को स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशने में जुट गई है। शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि राघव तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed