फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dies, three injured in car trolley collision on kasganj bareilly highway

कोहरे ने बरपाया कहर, सड़क हादसों में सेना के इंजीनियर सहित तीन की मौत

Sun, 16 Dec 2018 01:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Dec 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
young man dies, three injured in car trolley collision on kasganj bareilly highway
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में सेना के इंजीनियर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र की कची कॉलोनी निवासी सेना के इंजीनियर विभाग में तैनात जितेंद्र वाल्मीकि (25) पुत्र ननकू मल अपने साथी विकास (21) पुत्र राजेश, संजीव (25) पुत्र वीरपाल निवासीगढ़ गांव चनैटी कोतवाली सदर बरेली और राहुल (25) पुत्र महेश निवासी परीगामा बरेली के साथ अलीगढ़ गए थे। 
विज्ञापन


सभी साथी रविवार सुबह लौट रहे थे। कोहरा होने के कारण उनकी कार न्यौली शुगर मिल के समीप गन्ने से भरी ट्रॉली में जा घुस गई। हादसे में सेना में इंजीनियर के पद पर तैनात जितेंद्र पुत्र ननकू की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में घायल विकास, संजीव और राहुल को गहन चिकित्सा के लिए बरेली रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान संजीव की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।

इधर, ढोलना थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर के समीप सड़क किनारे चल रहे जहांगीरपुर निवासी प्रेमसिंह (35) पुत्र मोहनलाल को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

बाइक सवार तीन घायल      

सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाड़ी रोड के समीप बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार चंद्रकेश पुत्र कुंवरपाल, शारदा पत्नी चंद्रकेश और बीकेश पुत्र बनी सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।  बताया जा रहा है कि तीनों सहावर के गांव नगला चौबे जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed