फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man dies due to wild pig attack

Agra News: जंगली सुअर के हमले से युवक की मौत

Sun, 11 Feb 2024 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Feb 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Young man dies due to wild pig attack
जंगली सुअर के हमले से युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला बील में शनिवार की रात खेत पर शौच के लिए गए युवक पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव नगला बील निवासी गोरेनाथ (24) शनिवार की देर शाम को शौच के लिए खेत पर गया था। इस दौरान खेत में जंगली सुअर ने युवक पर हमला कर दिया। सुअर के हमले में गोरेनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेत की रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। फावड़ा आदि से सुअर को खेत से खदेड़ कर भगाया। युवक के घायल होने की खबर मिलने के बाद परिजन खेत पर पहुंच गए। युवक को अस्पताल ले जाने लगे। तभी रास्ते में गोरेनाथ ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। देर रात हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। मृतक के चचेरे रोहित कुमार की ओर से थाने में तहरीर दी गई। परिजन ने फौती दर्ज करने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed