{"_id":"60d70fe80c0bbd4d4978e23c","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: अकेलेपन से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, नहीं हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: अकेलेपन से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, नहीं हुई थी शादी
Sat, 26 Jun 2021 05:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 05:00 PM IST
सार
फिरोजाबाद से आत्महत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अकेलेपन से परेशान होकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में अकेलेपन और बीमारी से परेशान युवक ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त नसीरपुर के गांव नगला रामचंद्र निवासी ब्रह्मदेव यादव (42) पुत्र भारत सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि नगला रामचंद्र निवासी भारत सिंह ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी की ब्रह्मदेव को जन्म देने के कुछ दिनों बाद ही मौत हो गई थी। जिसके बाद भारत सिंह ने दूसरी शादी की और उससे दो बच्चे मनोज और सनोज हैं। बताया जाता है कि भारत सिंह ने तीनों बच्चों को अपनी जमीन बराबर बांट दी थी।
विज्ञापन
मथुरा में फिर बड़ी वारदात: सरेराह नकाबपोश बदमाशों ने लूटी महिला की चेन, बचाने आए व्यक्ति को मार दी गोली
विज्ञापन
ब्रह्मदेव ने अपने हिस्से की दो बीघा जमीन बेंच दी। अब बह्मदेव के पास खाने तक की समस्या थी। वहीं उसे एक बीमार भी थी, उसका शरीर कांपता रहता था। इस बीमारी के चलते उसकी शादी भी नहीं हुई। अकेलापन उसे परेशान कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मदेव शनिवार की रात घर से निकला था। सुबह उसकी मौत की सूचना ग्रामीणों को हुई।
ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग भी थाना पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें आरपीएफ से सूचना मिली थी कि माधवगंज क्रासिंग के समीप एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।