फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man committed suicide by hanging himself In Firozabad hurt by his wife visit to her maternal home

Firozabad News: पत्नी के एक कदम ने उजाड़ दिया सुहाग...इस हाल में मिला पति का शव

Fri, 06 Oct 2023 05:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 05:51 PM IST
सार

दिखतौली गांव निवासी राहुल शराब पीने का लती था। शराब पीने को लेकर आए दिन कलह होती थी। आजिज आकर उसकी पत्नी मायके चली गई। इस बात से क्षुब्ध होकर राहुल ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself In Firozabad hurt by his wife visit to her maternal home
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार को पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के दिखतौली गांव की है। गांव निवासी राहुल (36) शराब पीने का लती था। शराब पीने को लेकर आए दिन कलह होती थी। आजिज आकर उसकी पत्नी मायके चली गई। इस बात से क्षुब्ध होकर राहुल ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: रामलीला के मंच पर पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा, शराब पीकर वर्दी की गरिमा को किया तार-तार; निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन कमरे की तरफ गए। अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसआई अशेष कुमार ने बताया कि मृतक शराब पीने का लती था। इसके चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इससे तंग आकर युवक ने जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed