फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Firozabad News in Hindi: young man committed self immolation in hotel room in firozabad

फिरोजाबाद: लॉज के कमरे में दिल्ली के युवक ने किया आत्मदाह, मंजर देख सहम गए लोग

Sat, 21 Sep 2019 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Sep 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
UP Firozabad News in Hindi: young man committed self immolation in hotel room in firozabad
कमरे में रखा केरोसिन का डिब्बा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शनिवार को ऐसी घटना घटी, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। यहां एक लॉज के कर्मचारी ने कमरा बंदकर खुद को आग लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कमरे का दरवाजा तोड़कर कर्मचारी के शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के गांधी पार्क के समीप संगम लॉज में दिल्ली के लोनी बॉर्डर निवासी 35 वर्षीय बबलू पुत्र दलवीर काम करता था। शनिवार सुबह उसने खुद को कमरे में बंद किया और केरोसिन डालकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देख लॉज में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। लॉज को खाली कराया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख वो सहम गए। बबलू के शरीर से आग की लपटें निकल रही थीं, वो पूरी तरह जल चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कई दिनों से बबलू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं लॉज को सील कर दिया गया है। 


ये भी पढ़ें- दुष्कर्मी हत्यारे पिता को सजा-ए-मौत, जज बोले- ऐसी राक्षसी प्रवृति के व्यक्ति को समाज स्वीकार नहीं करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed