फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man commits suicide after argument with wife

Agra News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने कर ली खुदकुशी

Sun, 28 Jan 2024 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide after argument with wife
पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने कर ली खुदकुशी
विज्ञापन

गांव इटौरा में पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव इटौरा निवासी एक युवक ने पत्नी से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद गुस्से में आकर खुदकुशी कर ली। शव घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी ललित कुमार (22) की शादी 14 जुलाई 2021 को रूचि के साथ हुई थी। रविवार की सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद ललित घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव घर से कुछ दूरी पर खेत में लगे एक नीम के पेड़ पर स्टॉल के फंदे से लटका देखा। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। परिजन ने बताया कि मृतक के एक भाई ने भी कुछ समय पहले फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। ललित की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed