{"_id":"64b3c7d5ccbbd0fd290ec043","slug":"young-man-called-home-and-said-he-was-going-to-die-and-jumped-into-yamuna-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख
Sun, 16 Jul 2023 04:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 04:05 PM IST
सार
आगरा में युवक ने घर में फोन किया कहा कि 'मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा छलांग दी'। फोन कटते ही घरवाले भागकर पहुंचे। दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
Agra News: युवक के नदी में कूदने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की दोपहर युवक ने घर में फोन करके सुसाइड करने की बात कही। इसके बाद यमुना में छलांग लगा दी। परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर एसीपी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के भगवती बाग स्थित यमुना घाट की है। थाना क्षेत्र के ही राधानगर निवासी पवन राठौर रविवार की दोपहर यहां पहुंचा। उसने घर में फोन किया। कहा कि मैं मरने जा रहा हूं। इसके बाद यमुना की धारा में छलांग लगा दी। फोन कटने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। वहां पर पवन की बाइक और कपड़े मिले। सूचना पर एसीपी छत्ता भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Tomato Price Hike: 'टमाटर से आधे दाम में मिल रहा पेट्रोल' लोगों ने कसा तंज- बधाई हो! महंगाई कम हो गई
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि पवन का उसकी पत्नी से झगड़ा चल रहा है। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर दो वर्ष से मायके में रह रही है। पवन ने कई बार कोशिश की लेकिन वह नहीं आई। इस वजह से वह तनाव में रहता था। आज भी वह जब घर से निकला था तो अनमन सा था। घर में पवन के अलावा माता-पिता और एक छोटा भाई है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ेंः- Yamuna Flood: 45 साल बाद लोगों ने देखा बाढ़ का ऐसा नजारा तो सिहर उठे, नाले लबालब; डूबने की कगार पर बस्तियां
बताया कि दो दिन पहले पवन, पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गया था। वहां ससुरालियों ने उसे पीट दिया। इससे आहत होकर युवक ने भगवती बाग के पास यमुना में छलांग लगा दी। कूदने से उसने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी थी। उसने कहा कि भाई बाइक उठा कर ले जा। मैं हमेशा के लिए जा रहा हूं।