फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man beaten by drunkards, tried to run over a car

Agra News: शराबियों ने युवक को पीटा, कार चढ़ाने की कोशिश

Mon, 29 Apr 2024 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Apr 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten by drunkards, tried to run over a car
शराबियों ने युवक को पीटा, कार चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर पतारा में शादी समारोह से लौट रहे युवक ने रास्ते में शराबियों से गाली गलौज करने के लिए मना किया। इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसे लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

कुर्रा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर पतारा निवासी जगवीर सिंह का पुत्र जीतू सिंह 23 अप्रैल को गांव निवासी जयपाल सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए गया था। देर शाम दावत खाकर वह घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में बरात के कुछ लोग शराब पी रहे थे। जब वह पास से गुजरा तो उसे गालियां देने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो नशे में धुत लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच गांव निवासी नरवीर सिंह ने कहा कि इसे जान से मार दो। पास ही खड़ी कार से उसे कुचलने की कोशिश की गई। मारपीट में उसका पैर टूट गया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी नरवीर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed