फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man attempt to sexual abuse with foreign girl in Forest Crime news

विदेशी युवती को लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, जंगल में ले गया बाइक सवार... जानिये पूरी खबर

Thu, 24 Oct 2019 05:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Oct 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
young man attempt to sexual abuse with foreign girl in Forest Crime news
सांकेतिक तस्वीर
केन्या की युवती को बाइक सवार से लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। युवक उसे रुनकता क्षेत्र स्थित जंगल में ले गया। युवती के शोर मचाने पर एक महिला आ गई। महिला को देखकर युवक मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगराः प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती, पिता को बुलानी पड़ी पुलिस, जानिये आखिर क्या है मामला
विज्ञापन


घटना बुधवार की है। रुनकता क्षेत्र की महिला किसी काम से जंगल की तरफ गई थी। तभी उसने एक युवती की चीख सुनी। वह वहां पहुंची तो बाइक सवार युवक भाग गया। युवती जमीन पर गिरी हुई थी। महिला ने उसे उठाया। युवती केन्या की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिवाली पर कैसे जलेंगे घर के 'दीपक', बेटा है लापता, मां-बाप ने डीजी से लगाई तलाश की गुहार

इस कारण महिला को उसकी बात समझ में नहीं आई। जानकारी पर ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती ने बताया कि वह आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में साथियों के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। 

बुधवार को दिल्ली जाने के लिए बस पकड़ने आईएसबीटी जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार युवक मिला तो उसने युवक से लिफ्ट मांगी। मगर, युवक उसे जंगल में ले आया। 

ये भी पढ़ें: यूपी में होमगार्डों का अनोखा प्रदर्शन, वर्दी पहन हाथ में कटोरा लेकर सड़कों पर उतरे

युवती ने कोई तहरीर नहीं दी। कार्रवाई से भी इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed