{"_id":"5db1390b8ebc3e015255b20c","slug":"family-demands-to-dg-anand-kumar-search-missing-son-before-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर कैसे जलेंगे घर के 'दीपक', बेटा है लापता, मां-बाप ने डीजी से लगाई तलाश की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर कैसे जलेंगे घर के 'दीपक', बेटा है लापता, मां-बाप ने डीजी से लगाई तलाश की गुहार
Thu, 24 Oct 2019 11:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
एसपी पश्चिमी रवि कुमार के सामने खड़े लापता युवक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में डीजी जेल आनंद कुमार के आने की जानकारी पर अछनेरा से एक परिवार अपने लापता बेटे के बरामद नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचा। लेकिन, डीजी जेल पीड़ित परिवार से नहीं मिले और निरीक्षण करते रहे। पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रवि कुमार ने ही उनकी शिकायत सुनी। हालांकि निरीक्षण के बाद डीजी ने एसएसपी से मामले की जानकारी ली।
गांव नागर, अछनेरा निवासी हरिराम शर्मा ने बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र किरावली तहसील में प्राइवेट तौर पर काम करता है। 18 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे तहसील से बाइक लेकर घर आने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं आया है।
उसका फोन भी स्विच ऑफ है। बेटे की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। धर्मेंद्र शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं।

हरिराम डीजी के आने की जानकारी पर अपनी पत्नी ऊषा देवी, धर्मेंद्र की पत्नी प्रतिभा के साथ आए। वह निरीक्षण के दौरान खड़े रहे। लेकिन, डीजी उनके सामने से निकलकर चले गए।
एसपी पश्चिमी ने ही उनकी बात सुनी। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया। इस दौरान मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। वह एसपी के सामने हाथ भी जोड़ते रहे।
वहीं शहर में डीजी जेल आनंद कुमार ने पीआरवी के रिस्पांस टाइम के बारे में भी पूछा था। यूपी 100 पीआरवी ने बताया कि देहात में रिस्पांस टाइम 10:49 मिनट है, जबकि सिटी में 7:41 मिनट है। हालांकि यह स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं हैं। रिस्पांस टाइम में आगरा का स्थान 11वां हैं। इसमें भी सुधार की जरूरत है।