फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   You will be able to send parcels and letters until 11 PM.

Agra News: रात 11 बजे तक भेज सकेंगे पार्सल और लेटर

Mon, 22 Jun 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
You will be able to send parcels and letters until 11 PM.
आगरा। डाक विभाग ने व्यापारियों, निर्यातकों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। प्रधान डाकघर प्रतापपुरा के अंतर्गत संचालित डाकघर निर्यात केंद्र के एक्सटेंशन काउंटर एमजी रोड स्थित डीएम आवास के सामने जीएल एम्पोरियम में शुरू किया गया। ग्राहक दोपहर 3 से रात 11 बजे तक पार्सल, लेटर एवं अन्य डाक सामग्री की बुकिंग करा सकेंगे। प्रवर डाकपाल शशीकांत जैन ने बताया कि प्रधान डाकघर प्रतापपुरा में डाक बुकिंग की सुविधा रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध है। रात्रि 11 बजे तक डाक बुकिंग की विशेष सुविधा केवल जीएल एम्पोरियम स्थित एक्सटेंशन काउंटर पर उपलब्ध रहेगी। इस पहल से निर्यातकों, व्यापारियों और ई-कॉमर्स से जुड़े उद्यमियों को लाभ मिलेगा। लोग भी कार्यालय समय के बाद राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय डाक सामग्री आसानी से भेज सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed