फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Sarkar announces relief fund to martyr pankaj nauhwar's family in mathura

मथुरा: शहीद पंकज के परिवार को 25 लाख रुपये देगी योगी सरकार, एक सदस्य को मिलेगी नौकरी

Thu, 28 Feb 2019 07:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Yogi Sarkar announces relief fund to martyr pankaj nauhwar's family in mathura
शहीद पंकज नौहवार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के बडगांव में वायुसेना के हेलीकॉप्टर क्रैश होने से दिवंगत हुए मथुरा के जवान पंकज कुमार को प्रदेश सरकार ने शहीद का दर्जा दिया है। सरकार शहीद के परिजनों को 25 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी। यह जानकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने दी।
विज्ञापन


मथुरा के रहने वाले पंकज नौहवार वायुसेना में एयरमैन टेक्निकल (नायक) के पद पर तैनात थे। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पंकज ने चॉपर से एक स्पेशल ऑपरेशन के लिए उड़ान भरी थी। अचानक चॉपर गिर गया। इसमें वो शहीद हो गए। पंकज 24 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। 
विज्ञापन


गुरुवार को शहीद का पार्थिव शरीर विशेष विमान से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर लाया गया। यहां कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, वायुसेना और पुलिस प्रशासन के अफसरों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। यहां से सेना के वाहन से पार्थिव शरीर मथुरा के गांव जरैलिया ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाजना बाजार रहा बंद

उधर, शहीद पंकज के अंतिम दर्शनों के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम जब तिरंगे में लिपटा शहीद पंकज का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो भारत माता के जयकारों के आसमान गूंज उठा। हर आंख से अश्रुधारा बहने लगी। शुक्रवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

शहीद के सम्मान में गुरुवार को बाजना का पूरा बाजार बंद रहा। जगह जगह कार्यक्रम करके श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं ने तिरंगा यात्रा भी निकाली। वहीं जरैलिया गांव में शहीद के घर पर सुबह से ही लोगों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया। आसपास के गांवों से तमाम लोग पहुंचे। 

विधायक श्याम सुंदर शर्मा, एमएलसी संजय लाठर, रालोद नेता योगेश नौहवार, तनवीर अहमद, नरदेव चौधरी समेत तमाम लोग पहुंचे। वहीं बालाजीपुरम स्थित आवास पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, आबिद हुसैनने पहुंच कर परिवार का ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed