फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna river water level near warning mark in mathura

Flood Alert: यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान के पास, मथुरा में बाढ़ का खतरा

Fri, 30 Sep 2022 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

 मथुरा में यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान (165.20 मीटर) के पास पहुंच गया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए निचले इलाकों में खलबली मची हुई है।   

विज्ञापन
Yamuna river water level near warning mark in mathura
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजे वाला बांध से छोडे़ गए तीन लाख क्यूसेक पानी ने जिले के निचले इलाकों में खलबली मचा दी है। बृहस्पतिवार को यहां यमुना का जल स्तर चेतावनी लेवल के पास पहुंच गया है। देर रात तक इसके और बढ़ने की आशंका है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार से पानी का स्तर कम होना प्रारंभ कर देगा। स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गोकुल बैराज से आगरा के लिए अधिकतम पानी छोड़ना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन


 दो दिन से यमुना के जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यमुना के खादर में बनी कॉलोनी में रहने वालों की नींद गायब हो गई। नौहझील में खेतों पानी भर गया। वृंदावन और मथुरा की अनेक कालोनियों में पानी घुस आया है। प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया और आसपास मुनादी करा दी है। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक यमुना का जलस्तर प्रयाग घाट पर चेतावनी स्तर 165.20 मीटर को पार कर गया। इसके रात आठ बजे तक और बढ़ने की आशंका रही है। इसके बाद यमुना के जल का स्तर बढ़ना रुक जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mathura: प्राइमरी स्कूल की छत का लिंटर गिरने से मचा हड़कंप, आठ छात्र-छात्राएं घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

166 मीटर है खतरे का निशान

बता दें यमुना में खतरे का निशान 166.00 मीटर पर है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि मथुरा में दिन में 61 हजार 201 क्यूसेक जल गोकुल बैराज से आगरा के लिए छोड़ा है। ताजे वाला बांध या फिर ओखला से वर्तमान में अधिक मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसलिए शुक्रवार सुबह से जल स्तर कम होना प्रारंभ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- ठुमकों पर हंगामा: मैजिक शो का पर्दा उठते ही नाचने लगीं बार बालाएं, हुआ कुछ ऐसा, मुंह छिपाकर निकले लोग 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed