{"_id":"64215fd10448fbfd5807c0ce","slug":"yamuna-lovers-have-written-a-letter-to-prime-minister-narendra-modi-demanding-to-save-river-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को पत्र: प्रधानमंत्री जी, यमुना को लौटा दीजिए उसका प्राचीन स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी को पत्र: प्रधानमंत्री जी, यमुना को लौटा दीजिए उसका प्राचीन स्वरूप
Mon, 27 Mar 2023 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Mar 2023 02:50 PM IST
सार
यमुना प्रेमियों ने नदी को प्रदूषण से बचाने और अवरिल जल प्रवाह की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
यमुना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री जी, आपका ध्यान यमुना की गंभीर स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। जहरीले कचरे से नदी प्रदूषित हो गई है। हमें नदी का प्राचीन स्वरूप और खोया हुआ गौरव लौटा दीजिए...। ये खत रविवार को यमुना प्रेमियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा।
विज्ञापन
सोमवार को यमुना छठ है। इसे यमुना जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। रिवर कनेक्ट कैंपेन के तहत एत्माउद्दौला व्यू प्वाइंट पर यमुना की आरती होगी। फिर यमुना भक्त कार सेवा करते हुए नदी किनारों पर सफाई करेंगे।
विज्ञापन
कैंपेन संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि पीएम मोदी को पत्र लिख कर यमुना को प्रदूषण से बचाने की मांग की गई है। मथुराधीश मंदिर के महंत जुगल श्रोतिया ने बताया कि यमुना छठ को धूमधाम से मनाया जाएगा। नदी पर सफाई अभियान होगा। यमुना प्रेमी डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, चतुर्भुज तिवारी ने यमुना को बचाने की सरकार से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'जवान मौत है, कुछ कम पैसे ले लो भाई': लाशों का भी होता है सौदा, यहां की हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान