फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Cup Final Match India vs Australia Seen On Big Screens these Places In Agra

World Cup 2023: फाइनल का महामुकाबला आज, आगरा में इन जगहों पर लगाईं बड़ी स्क्रीन; आतिशबाजी की भी तैयारी

Sun, 19 Nov 2023 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 12:12 PM IST
सार

World Cup Final Match 2023: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार दोपहर दो बजे से अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर आगरा में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है। कई जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं, जहां सामूहिक रूप से मैच देखा जाएगा। 
 

विज्ञापन
World Cup Final Match India vs Australia Seen On Big Screens these Places In Agra
विश्व कप 2023 - फोटो : ICC

विस्तार

World Cup Final Match 2023: आत्मविश्वास से लबरेज टीम इंडिया रविवार को विश्वकप जीतने के लिए मैदान में उतरने जा रही है। टीम का एक-एक पल करोड़ों लोगों की प्रार्थनाओं में रहेगा। शहर के क्रिकेट प्रेमियों को 100 फीसदी जीत का यकीन है। इसलिए अभी से जीत का जश्न मनाने के खास इंतजाम भी कर लिए गए हैं। कई अपार्टमेंट और काॅलोनियों में मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। वहीं कई जगहों पर आतिशबाजी की भी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन


अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्वकप मुकाबले को देखने का रोमांच यहां भी दिखेगा। कई अपार्टमेंट में जश्न विद डिनर जैसे स्लोगन के साथ जीत की खुशियां मनाने की तैयारी भी कर चुके हैं। हवन, यज्ञ, पूजन कर टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं भी हो रही हैं। मैच में रुचि लेने वाली महिलाओं ने कह दिया है कि वो रविवार को दोपहर 2 बजे से मैच समाप्त होने तक दूसरा काम नहीं करेंगी। बच्चे भी स्कूल की छुट्टी होने की वजह से फाइनल मुकाबला देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। क्रिकेट एकेडमियों ने क्रिकेटरों के साथ फाइनल मैच देखने की व्यवस्था अपनी-अपनी एकेडमी में की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  World Cup 2023: जब 40 साल पहले विश्वविजेता बनी थी भारतीय टीम, जोरदार हुआ था स्वागत; तोड़ दिए थे होटल के शीशे
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जीत को यादगार बनाएंगे
कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट के संजय गोयल का कहना है टीम इंडिया की जीत को सोसाइटी के सभी लोग एक साथ साझा कर यादगार बनाएंगे।

बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे मैच
कावेरी कौस्तुभ रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुभाष सरीन का कहना है कि सोसाइटी के लोग बड़े स्क्रीन पर मैच देखकर जीत का जश्न मनएंगे। सभी तैयारियां हो चुकी हैं।

होमवर्क कर लिया पूरा
अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट की 12 साल की वानी पांडे और उनके भाई अरनव ने कहा कि स्कूल का होमवर्क शनिवार को ही पूरा कर लिया है। पापा ने कहा है कि पूरा परिवार साथ मैच देखेगा।

अटल चौक पर रखी गई ट्रॉफी
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर अटल चौक पर टीम इंडिया के विश्व विजेता होने की एक प्रतीक ट्रॉफी पहले ही रख दी गई है। पार्षद राकेश कनौजिया ने बताया कि टीम इंडिया करोड़ों भारतीयों का दिल पहले ही जीत चुकी है। रविवार को चमचमाती ट्रॉफी हाथों में उठाएगी। बीपी राठौर, विजय गौड़, गोविंद चाहर, रामकुमार भी काफी उत्सुक दिखे।

जीत के लिए हुआ हवन
आगरा कैंट स्थित जीतेश्वर महादेव मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया गया। भजन गायक पं. मनीष शर्मा के भजनों में टीम इंडिया के लिए विजयी भव का भाव कई बार देखने को मिला। आगरा कैंट प्रीपेड टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।

सोमवार की सुबह बांटेंगे मिठाई
टीम इंडिया की जीत पर भगत हलवाई की ओर से सोमवार सुबह 10 बजे खंदारी बाईपास चौराहा पर 101 किलो लड्डू का वितरण किया जाएगा। भगत हलवाई के संचालक शिशिर भगत ने यह जानकारी दी है।

टीम इंडिया की टी-शर्ट बिकी
महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की टी-शर्ट, जर्सी खूब बिक रही हैं। आवास विकास काॅलोनी स्थित प्लेनिट स्पोर्ट्स के संचालक राजेश मित्तल ने बताया कि टी-शर्ट की बिक्री में जबरदस्त बूम आया। रौनक स्पोर्ट्स एंड शूज के संचालक हेमंत सलूजा ने बताया कि इससे पहले टीम इंडिया की जर्सी इतनी बड़ी संख्या में कभी नहीं बिकीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed