फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Cup feels like our right Deepti Sharma said in 2017 made it real in 2025

Deepti Sharma: अमर उजाला से कहा था- 'वर्ल्ड कप हक लगता है…' 2025 में हासिल कर दिखाया

Tue, 04 Nov 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Nov 2025 09:26 AM IST
सार

क्रिकेट विश्वकप 2017 की उपविजेता टीम की सदस्य रहीं दीप्ति शर्मा अमर उजाला कार्यालय में आईं थीं। उन्होंने कहा था कि वर्ल्ड कप सपना नहीं, हक लगता है।
 

विज्ञापन
World Cup feels like our right Deepti Sharma said in 2017 made it real in 2025
दीप्ति शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्रिकेट विश्वकप 2017 की उपविजेता टीम की सदस्य रहीं आगरा की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अमर उजाला कार्यालय में बातचीत के दौरान कहा था कि वर्ल्ड कप सपना नहीं, हक लगता है। उस समय कही गई यह बात महज एक भावना थी, लेकिन 2025 में उन्होंने अपने प्रदर्शन, जज्बे और विश्वास के साथ उस हक को सच में हासिल कर लिया। आगरा की इस बेटी ने साबित कर दिया कि सपने जब भरोसे में बदल जाएं, तो उसे इतिहास बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं दीप्ति ने कहा था कि वर्ल्डकप की यात्रा शुरू होते समय फाइनल तक पहुंचना सपने जैसा लग रहा था, लेकिन देशभर से मिला सम्मान, प्यार और प्रोत्साहन ने इसे बदल दिया। दीप्ति ने कहा था कि इस विश्वकप ने भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान बदल दी है। टीम इंडिया को देशभर से जिस प्रकार समर्थन मिला, उसने खिलाड़ियों का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया। यदि ऐसा ही उत्साह और सहयोग आगे भी मिलता रहा तो आने वाले वर्ष में भारत खिताब जीत सकता है। आखिर वही हुआ और भारत की महिला क्रिकेट टीम विश्व विजेता बन गई।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed