फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   World Blood Donor Day: Unique Initiative Of Amar Ujala Foundation Enthusiasm For Blood Donation agra

World Blood Donor Day: अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल, आगरा में रक्तदान के लिए उत्साह

Fri, 14 Jun 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 08:54 AM IST
सार

आपके रक्त की एक यूनिट से चार मरीजों की जान बचेगी। ऐसी मानव सेवा के लिए लोगों ने कदम बढ़ाए और रक्तदान किया।
 

विज्ञापन
World Blood Donor Day: Unique Initiative Of Amar Ujala Foundation Enthusiasm For Blood Donation agra
रक्तदान शिविर आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्त की कमी दूर करने के लिए विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा में तीन जगहों पर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में सुबह से ही लोगों ने भरपूर उत्साह दिखाया। 
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर सुबह से ही रक्तदान शिविर में लोगों की मौजूदगी रही।  शिविर अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लगा है। रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक डोनर कार्ड भी मिलेगा, जिससे जरूरत पर अपने मरीज के लिए बिना रक्तदान किए एक यूनिट ब्लड प्राप्त कर सकते हैं। एसएन ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती। सात दिन में रक्त और 90 दिन में आयरन की पूर्ति हो जाती है।

यहां लगा शिविर
- अमर उजाला कार्यालय, गुरु का ताल सिकंदरा : सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक।
- एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक : सुबह 8 से शाम 6 बजे तक।
- जिला अस्पताल ब्लड बैंक : सुबह 8 से शाम 6 बजे तक।

ये कर सकते हैं रक्तदान :
- 18-65 साल के स्वस्थ महिला-पुरुष
- 12.6 जीएल/डीएल हीमोग्लोबिन हो
- 45 किलो से अधिक वजन हो
- रक्तदान किए 3 महीने पूरे हो गए हों
- इंसुलिन न लेने वाले मधुमेह के मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed