फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker unloading brick buried under tractor, died

ईंट उतार रहा मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दबा, मौत

Mon, 12 Jul 2021 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Worker unloading brick buried under tractor, died
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगला हंसी में ईंट उतार रहा एक मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। साथी उसे बचा पाते उसे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। हादसा के बाद ट्रैक्टर चालक एवं अन्य मजदूर ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव पचोखरा निवासी सूरजपाल सिंह 55 मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह रविवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे करीब पुलिस चौकी राजा का ताल स्थित गांव नगला हंसी में ईंटों से भरे ट्रैक्टर पर अपने साथियों संग ईंटें उतारने गया था। ईंट उतारने के दौरान सूरजपाल अचानक ट्रैक्टर के आगे खिसकने पर पहिए के नीचे दब गया। हादसा होते ही साथी मजदूर व ट्रैक्टर चालक घबरा गए तथा मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पत्नी विमला देवी ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रैक्टर नगला केसरी लालपुर करारी, अवागढ़, एटा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed