फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker's body found under overbridge, not identified

ओवरब्रिज के नीचे मिला मजदूर का शव, शिनाख्त नहीं

Wed, 29 Jun 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Worker's body found under overbridge, not identified
आगरा। सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल स्थित ओवर ब्रिज के नीचे मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति का शव मिला। उसके शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे। इससे उसके पुल से गिरने की आशंका है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। वह खुद गिरा या फिर उसके साथ हादसा हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे ओवरब्रिज के पास से निकल रहे लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। शव रेलवे लाइन से दूर था। पुलिस ने जांच की। मृतक की उम्र 45 साल के करीब है। वह पैंट और बनियान पहने था। वह मजदूर प्रतीत हो रहा था। उसके सिर, चेहरे, हाथ और पैर में चोट के निशान थे। उसके पास से पहचान का कुछ नहीं मिला। ट्रेन की चपेट में भी नहीं आया था।
विज्ञापन

आशंका है कि पुल से गिरकर उसकी मौत हुई है। सिकंदरा पुलिस की पूछताछ में एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि मृतक सोमवार की रात को गुरुद्वारा में लंगर खाने आया था। इसके बाद वो रेलवे पुल की ओर चला गया। वह मरने वाले का नाम नहीं बता सका। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके साथ क्या हुआ? इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed