फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work boycott postponed on assurance of SDM

एसडीएम के आश्वासन पर कार्य बहिष्कार स्थगित

Thu, 24 Jun 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Work boycott postponed on assurance of SDM
घिरोर। आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसील घिरोर में वकीलों का चल रहा कार्य बहिष्कार एसडीएम के आश्वासन पर बृहस्पतिवार को स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही अधिवक्ता काम पर लौट आए हैं। एसडीएम से हुई वार्ता की जानकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव ने एसोसिएशन की बैठक में वकीलों को दी।
विज्ञापन

उन्होने बताया कि एसडीएम अनिल कुमार कटियार से हुई वार्ता में उन्होंने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके चलते कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। वकीलों की मुख्य मांगें वादों को सही समय पर दर्ज करने, अपील को तत्काल दर्ज करने, परवाना जारी होने की तारीख से 15 दिन के अंदर फर्द खतौनी पर इंद्राज करने, तहसीलदार न्यायालय में पुरानी पत्रावलियों को पुर्न स्थापना प्रार्थना पर पांच दिन के अंदर पोर्टल पर दर्ज करने, धारा 151/107/116 में बिना वकालत नामा के जमानत स्वीकार नहीं करने, वकालत नामा वाले अधिवक्ता को सूचित करके ही 107/116/151 के मुकदमे निस्तारित करने की है। बैठक में हेमसिंह, अवनीश कुमार, राघवेंद्र कुमार, प्रभात दुबे, विजय कुमार, अनिल कुमार, अनिल कुमार, धर्मवीर सिंह, यतेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed