फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women's anger erupted at liquor vends, vandalism and arson

Agra News: शराब के ठेके पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, तोड़फोड़, आगजनी

Fri, 23 Feb 2024 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women's anger erupted at liquor vends, vandalism and arson
कागारौल/आगरा। गांव नगला मोना में शराब का ठेका खुलने से नाराज गांव की महिलाओं का गुस्सा बृृहस्पतिवार को फूट पड़ा। काफी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर ठेके पर पहुंच गईं। उन्होंने ठेके में तोड़फोड़ की। कर्मचारी भाग खड़े हुए। इसके बाद शराब की बोतलें उठाकर आग लगा दी। सड़क जाम करके हंगामा किया। ठेका संचालक ने थाने में तहरीर दी है। एसडीएम खेरागढ़ ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद रिपोर्ट देने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।।
विज्ञापन

कागारौल के गांव बीसलपुर के नगला मोना में जवाहर सिंह के नाम से देशी शराब का ठेका संचालित है। गांव की महिलाओं का कहना है कि गांव के पास में ठेका होने के कारण पूरे दिन ठेके पर गांव के पुरुषों का जमघट लगा रहता है। बहुत से युवा तो सुबह ठेका खुलते ही पहुंच जाते हैं। ज्यादातर ने काम धंधा छोड़ दिया है। खेतों और अन्य काम की बजाय शराब पीकर घरों में मारपीट और गाली गलौज करते हैं।
विज्ञापन

कई बार मांग करने के बाद भी शराब ठेका यहां से स्थानांतरित नहीं किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे शराब के ठेके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। ठेके में तोड़फोड़ करके शराब की बोतलें तोड़ डालीं। इसके बाद ठेके के बाहर आग लगा दी। गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, महिलाओं ने जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार खेरागढ़, एसीपी सैंया, आबकारी निरीक्षक तथा थाना कागारौल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ हजार की लूट का आरोप लगाया
ठेके से संचालक जवाहर सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सेल्समैन सुभाष ने बताया कि महिलाओं ने शराब की पेटियां लूट लीं। 8 हजार रुपये भी गल्ले से निकाल लिए। सीसीटीवी व डीवीआर भी तोड़ डालीं।


मानकों की जांच के बाद होगा स्थानांतरण
एसडीएम खेरागढ़ संदीप यादव ने बताया कि गांव की महिलाओं ने ठेके में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। शिकायत पर ठेके के मानकों की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed