फतेहपुर सीकरी। देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तैनात भारतीय सेना के जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पुरुषार्थ सेवा संगठन ने ‘राखी फॉर सोल्जर्स’ अभियान चलाया। अभियान के तहत संगठन की महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने राखियां तैयार कर उन्हें डाक के माध्यम से भारतीय सेना के जवानों के लिए भेजा।संगठन का उद्देश्य सीमा पर परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में जुटे सैनिक भाइयों तक रक्षाबंधन के पर्व का प्रेम और अपनत्व पहुंचाना है। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ से सुमन कहरवार, कुमकुम कहरवार, अलका राजपूत, राधा, ममता, पारुल राणा, नीतू, प्रवेश कहरवार, कविता कहरवार, रवीना सागर, अनीता चाहर आदि मौजूद रहीं।