फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women policemen took command of traffic in agra

आगरा में पहली बार हुआ ऐसा: महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली यातायात की कमान, इन चौराहों पर लगाई गई ड्यूटी

Mon, 29 May 2023 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 08:46 AM IST
सार

आगरा में ये पहली बार हुआ है, जब यातायात व्यवस्था संभालते हुई महिला  पुलिसकर्मीं नजर आईं। सेंट जोंस और हरीपर्वत चौराहे पर दो की डयूटी लगाई गई। वहीं तीसरी महिला पुलिसकर्मी कार्यालय में काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
Women policemen took command of traffic in agra
महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली यातायात की कमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अभी तक यातायात व्यवस्था की कमान संभालते हुए पुरुष पुलिसकर्मी ही नजर आते थे। अब महिलाओं को भी यह जिम्मेदारी निभाने का मौका दिया जा रहा है। सेंट जोंस और हरीपर्वत चौराहे पर महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं। यह न सिर्फ आईलैंड पर खड़े होकर यातायात संचालन कर रही हैं बल्कि लोगों को नियमों का पाठ भी पढ़ाती हैं।
विज्ञापन

चार महीने पहले मिलीं थी तीन  महिला पुलिसकर्मी

यातायात पुलिस को चार महीने पहले तीन महिला पुलिसकर्मी मिली थीं। यह सिविल पुलिस से ट्रांसफर होकर यातायात पुलिस में आईं। इनमें से एक को कार्यालय की ड्यूटी में लगाया गया है। दो की ड्यूटी चौराहों पर है। इनमें से एक सेंट जोंस तो दूसरी को हरीपर्वत चौराहे पर लगाया जाता है। रविवार को हरीपर्वत चौराहे पर सुषमा ने ड्यूटी दे रही थी। वह वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों के बारे में भी लोगों को जागरुक कर रही थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हुस्न के जाल में फंसा बुजुर्ग: पहले बताई मजबूरी, फिर शुरू किया वसूली का खेल; पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed