{"_id":"6656138db14c9cf180026b7c","slug":"women-created-ruckus-after-worms-found-in-pulse-given-to-patients-admitted-in-district-hospital-agra-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : दाल में कीड़े निकलने पर जिला अस्पताल में हंगामा, तीमारदार महिलाओं ने की शिकायत तो चार को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : दाल में कीड़े निकलने पर जिला अस्पताल में हंगामा, तीमारदार महिलाओं ने की शिकायत तो चार को थमाया नोटिस
Wed, 29 May 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 29 May 2024 12:04 AM IST
सार
तीमारदारों ने दाल में कीड़े निकलने पर जिला अस्पताल में हंगामा काटा। तीमारदार महिलाओं ने शिकायत की। चिकित्सा अधीक्षक ने चार को नोटिस थमाया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, आगरा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ताजनगरी आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जाने वाली दाल में कीड़े निकलने के आरोप लगाते हुए तीमारदार महिलाओं ने हंगामा काटा। तीमारदार महिलाओं ने चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की, जिस पर दाल फिंकवाई गई और चार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
मंगलवार दोपहर साईं की तकिया स्थित जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाना दिया गया। दाल रोटी और सब्जी की डाइट में दाल में कीड़े तैरते हुए देखे। तीमारदार महिलाओं का आरोप है कि दाल में कीड़े थे।
वह जली हुई रोटियां और दाल लेकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक राजेंद्र कुमार अरोरा के पास पहुंचीं और हंगामा काटा। उन्होंने महिलाओं को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बाद में दाल को फिंकवा दिया गया।