फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman who declared dead police found alive

मृत बताई गई महिला पुलिस को जिंदा मिली, सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

Tue, 17 Jul 2018 08:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 17 Jul 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
woman who declared dead police found alive
पुलिस ने किया महिला का बरामद - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के करहल में मिले एक अज्ञात शव की शिनाख्त बेटी के रूप में करने के बाद मायके वालों ने ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब गहराई से तफ्तीश की तो मृत बताई गई महिला जीवित निकली। 
विज्ञापन


करहल क्षेत्र में चार जुलाई को गांव डाडा के पास बंबा में एक महिला का शव बरामद हुआ था। छह जुलाई को सुभाष कुमार निवासी गांव खरगजपुर किशनी ने शव की शिनाख्त बहन ज्योति के रूप में की थी। 
विज्ञापन


पुलिस को बताया गया था कि चार वर्ष पूर्व महिला की शादी गांव बहादुरपुर निवासी रिंकू के साथ की थी। पिता अरविंद कुमार ने पति रिंकू, देवर जितेद्र, अल्लू, ससुर मुन्नालाल और सास रेशमा देवी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद में मिली महिला

घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर जब पुलिस ने आरोपी पति रिंकू से पूछताछ की तो उसने बताया कि शव उसकी पत्नी का नहीं है। इसके बाद सर्विलांस टीम भी जांच में जुट गई थी। 

पुलिस का शक सही निकला ज्योति जीवित थी और अहमदाबाद में रह रही थी। पुलिस सोमवार को उसे लेकर मैनपुरी पहुंची। एसपी अजय शंकर राय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस खुलासे से कई बेकसूर सजा पाने से बच गए।

वहीं महिला ने बताया कि पति परेशान करता था इसलिए वो गुजरात के अहमदाबाद चली गई। वहीं रहने लगी थी। टीम के सराहनीय कार्य के लिए पांच हजार का पुरस्कार दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed