{"_id":"67d5c30677ff37a87f0f0390","slug":"woman-was-stripped-and-beaten-with-belt-in-agra-2025-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल दहला देने वाली करतूत...डीजे का विरोध पड़ा भारी, विधवा को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा; तमाशबीन बनी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल दहला देने वाली करतूत...डीजे का विरोध पड़ा भारी, विधवा को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा; तमाशबीन बनी भीड़
Sun, 16 Mar 2025 01:31 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:31 AM IST
सार
आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डीजे का विरोध करने पर विधवा महिला पर हमला कर दिया। कपड़े फाड़ दिए। बेल्ट से पीटा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली के गांव नाई की सराय में होली पर तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करना महिला को भारी पड़ गया। गांव के ही कुछ लोगों ने विधवा महिला को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा। वीडियो और फोटो वायरल हो गए। सूचना पर पीआरवी की टीम पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई के लौट गई। थाना खंदौली में भी सुनवाई नहीं हुई। देर शाम अधिकारियों तक जानकारी पहुंची तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार शाम की है। नाई की सराय क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह होली के हुड़दंग खत्म होने के बाद शाम 5 बजे अपने प्लाॅट पर गई थी। वहां उनके पशु बंधे रहते हैं। मोहल्ले के लोग तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे। पशु चौंक रहे थे, जिससे वह दूध नहीं निकाल पा रही थीं। आवाज कम करने की कहने पर आरोपी भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद बेल्ट और डंडों से पीटने लगे। चीख पुकार होने पर पड़ोसियों ने भी नहीं बचाया। सूचना देने पर पीआरवी की गाड़ी पहुंची, मगर पुलिसकर्मी बगैर कार्रवाई के लौट गए। वह मुढी पुलिस चौकी और खंदौली थाने पहुंचीं मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
थाना प्रभारी भी शिकायत न होने की बात कहते रहे। इसी दरम्यान कुछ लोगों ने पीड़िता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता के पति की पांच साल पहले मृत्यु हुई थी। वह दूध बेचकर बच्चों का पालन पोषण कर रही है।
अधिकारियों तक पहुंची शिकायत
कमिश्नरेट में थाने और चौकियों पर सुनवाई नहीं हो रही है। इस घटना की रिपोर्ट भी अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद दर्ज हो सकी। एसीपी एत्मादपुर पीयूषकांत ने बताया कि जेठ के परिवार से डीजे बजाने पर विवाद हुआ था। महिला ने मारपीट, निर्वस्त्र करने की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
कमिश्नरेट में थाने और चौकियों पर सुनवाई नहीं हो रही है। इस घटना की रिपोर्ट भी अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद दर्ज हो सकी। एसीपी एत्मादपुर पीयूषकांत ने बताया कि जेठ के परिवार से डीजे बजाने पर विवाद हुआ था। महिला ने मारपीट, निर्वस्त्र करने की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।