फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Village head dies of dengue in Firozabad

फिरोजाबाद: बुखार-डेंगू से महिला प्रधान सहित चार की मौत, नारखी के गांव ओखरा में कई बीमार

Sat, 16 Oct 2021 12:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 12:29 AM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में बुखार और डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। बीते 24 घंटे में बुखार से चार और लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला प्रधान भी शामिल है। उधर नारखी के ओखरा में वायरल बुखार के चलते घर-घर चारपाइयां बिछीं हैं। 

विज्ञापन
Woman Village head dies of dengue in Firozabad
महिला प्रधान सरोज देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद की जसराना तहसील की ग्राम पंचायत पारौली की महिला प्रधान की डेंगू से मौत हो गई। उनका उपचार आगरा के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में कई बच्चे एवं लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। 

विज्ञापन


दो दिन पूर्व नगला रामा निवासी ग्राम पंचायत पारौली की ग्राम प्रधान सरोज देवी (45) पत्नी देवेंद्र कुमार को बुखार आने पर परिवारीजन उन्हें उपचार के लिए शिकोहाबाद ले गए थे। जहां भर्ती रहने के बाद भी आराम न मिलने पर गुरुवार को परिजन आगरा ले गए। आगरा में उपचार के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


महिला प्रधान की मौत की सूचना से जहां गांव में हड़कंप मच गया। महिला प्रधान के परिवार के जगदीश सिंह यादव ने बताया कि महिला को दो दिन पूर्व बुखार आया था। उनका आगरा में उपचार चल रहा था। डाक्टरों ने उसे डेंगू बताया था। वहीं गांव में गई लोगों के बुखार से पीड़ित होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ओखरा में कई लोग बीमार
नारखी के गांव ओखरा निवासी ऊषा देवी (21) वर्ष पत्नी यशपाल की निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसका डेंगू का इलाज चल रहा था। शिकोहाबाद के गांव आतेपुर बलीपुर में दीप्ती (3) पुत्री हरवीर सिंह की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। उसे एक दिन पूर्व तेज बुखार आया था। नारखी के गांव ओखरा में बृहस्पतिवार की शाम को ऊषा देवी (21) पत्नी यशपाल की डेंगू से मौत हो गई। 

छह हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत ओखरा में इन दिनों वायरल फैला है। ग्रामीण उदयपाल सिंह के अनुसार गांव में सौ से अधिक बच्चे, महिला पुरुष अभी भी बीमार हैं। बेहतर उपचार की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण उपचार को फिरोजाबाद के साथ आगरा तक दौड़ लगा रहे हैं। गांव में अभी तक बुखार के चलते पांच लोगों की मौत हो गई। 

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घर-घर चारपाई बिछी है। बीमार आयुष (आठ) पुत्र धर्मेंद्र सिंह,अमर सिंह (45)पुत्र पीतांबर, विशाल (13) पुत्र अमर सिंह, शीला देवी (50) पत्नी राधे श्याम, अनिकेत (पांच),मयंक (नौ) पुत्रगण गौरव,प्रीती (20)पत्नी विजय,सीमा (12)पुत्री राधेश्याम, वर्षा (16) पुत्री राजू, कीर्ति (11)पुत्री यादराम सहित कई ग्रामीण बीमार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed