फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman serious allegations against Mahamandaleshwar rape case registered mathura crime news

Mathura: महामंडलेश्वर पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, बोली- कार में बिठाकर दिखाई रिवॉल्वर, फिर की घिनौनी हरकत

Fri, 11 Nov 2022 07:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 07:11 PM IST
सार

महिला की शिकायत पर डेढ़ माह बाद महामंडलेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। छाता निवासी पीड़िता ने बताया कि घटना उस समय की है, जब वो डीग से इलाज कराकर अपने घर वापस लौट रही थी।
 

विज्ञापन
Woman serious allegations against Mahamandaleshwar rape case registered mathura crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के संत, महंत और महामंडलेश्वर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों महंत फूलडाल बिहारीदास ने 10 लाख चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी पर मुकदमा दर्ज कराया था तो वहीं अब छाता निवासी एक महिला ने महामंडलेश्वर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर राजस्थान के डीग थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिला पिछड़ी जाति की बताई जा रही है। हालांकिमहामंडलेश्वर ने इसे खुद के खिलाफ साजिश बताया है।

विज्ञापन

ये है आरोप  

छाता तहसील निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 26 सितंबर को वह डीग में अपना इलाज कराने गई थी। दोपहर को वापस छाता आने के लिए जब वह पुराना डीग स्थित शहीद स्थल पर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी समय सफेद रंग की मथुरा में पंजीकृत नंबर की कार वहां आकर रुकी। चालक ने मथुरा जाते समय छाता छोड़ने की बात कहकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। डीग से वहज के बीच सुनसान स्थान पर गाड़ी में बैठे धर्मेंद्र गिरी ने चालक को पानी लेने भेज दिया। इसके बाद उसे रिवाल्वर के बल पर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म करने के बाद भागे आरोपी 

आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। महिला बस से अपने गांव पहुंची। 3 अक्तूबर को बाहर से मजदूरी कर लौटे पति को घटना से अवगत कराया। महिला ने डीग थाने में आरोपी महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष जांच होती है तो सत्य सामने आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed