{"_id":"6a5e56905108562e110f314e","slug":"woman-saved-from-committing-suicide-at-raja-mandi-station-in-agra-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्टेशन पर रोते हुए ट्रेन का इंतजार कर रही थी महिला, तभी पहुंच गए जीआरपी जवान; मामला जान उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्टेशन पर रोते हुए ट्रेन का इंतजार कर रही थी महिला, तभी पहुंच गए जीआरपी जवान; मामला जान उड़ गए होश
Mon, 20 Jul 2026 10:40 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:40 PM IST
सार
महिला ने बताया कि पति परेशान करता है। वह रोज-रोज के घर की कलह से परेशान हो चुकी है। इसलिए स्टेशन आई है। उसने जीआरपी को अपने भाई का मोबाइल नंबर दिया। इस पर भाई को माैके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में घर में हुए विवाद से आहत होकर एक महिला राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंच गई। गश्त कर रही जीआरपी टीम ने समय रहते उसे बचा लिया। इस दाैरान जीआरपी की टीम ने महिला से बातचीत कर उसको समझाया। इसके बाद काउंसलिंग कर उसके भाई को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से एक महिला की जान बच गई। बीती रात 11:20 बजे थाना प्रभारी जीआरपी आगरा कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान लोहामंडी निवासी एक महिला प्लेटफॉर्म पर बैठी रोती हुई मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर में चल रहे गृह क्लेश से परेशान होकर बिना बताए आत्महत्या करने के इरादे से स्टेशन आई है।
वह ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करना चाहती थी। इसके लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। पूछने पर बताया कि उसे पति परेशान करता है। वह रोज-रोज के घर की कलह से परेशान हो चुकी है। इसलिए यहां आई है। चाैकी प्रभारी राजामंडी त्रिमोहन सिंह ने बताया कि महिला से बातचीत कर उसे ऐसा न करने के लिए समझाया गया। उसने जीआरपी को अपने भाई का मोबाइल नंबर दिया। इस पर शाहगंज से उसके भाई को बुलाया गया।
विज्ञापन
जीआरपी की टीम ने उसे समझा बुझाकर उसे भाई के साथ मायके भेज दिया। इस सराहनीय कार्य में आरक्षी लवकुश की भूमिका सराहनीय रही। बता दें बीती दो जुलाई को भी राजामंडी रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।