{"_id":"5dc948e88ebc3e5b6413933b","slug":"woman-s-hanging-dead-body-found-in-firozabad-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः फंदे पर लटका मिला महिला का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः फंदे पर लटका मिला महिला का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 12 Nov 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बसई मोहम्मदपुर के ग्राम अल्हादीपुरा में महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उधर, मायके पक्ष के लोगों के पहुंचते ही ससुरालीजन शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के भाई ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज में 50 हजार की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बसई मोहम्मदपुर के ग्राम अल्हादीपुरा की निवासी रेनू (25) पत्नी अनिल कुमार सोमवार की सुबह पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन फंदे से उतार कर उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन रेनू का शव लेकर गांव पहुंचते इससे पहले ही मृतका का भाई पुष्पेंद्र कुमार ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गया। ससुरालीजन रेनू का शव गांव में छोड़कर फरार हो गए। भाई ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मृतका के भाई पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बहन रेनू की शादी चार वर्ष पूर्व अल्हादीपुरा निवासी अनिल कुमार पुत्र रामजीलाल के साथ की गई थी। उसके एक बेटा मयंक है। शादी के बाद से रेनू के ससुरालीजन 50 हजार रुपये दहेज की मांग करते चले आ रहे थे। उसके साथ मारपीट करते थे।
आरोप है कि रेनू की हत्या उसके पति अनिल कुमार, जेठ निरोतीलाल, नेत्रपाल, ससुर रामजीलाल, सास सरवती देवी, ननद ममता एवं चचिया ससुर दत्त किशोर ने की है। एसओ बसई मोहम्मदपुर रवींद्र सिंह ने कहा कि मृतका रेनू के भाई पुष्पेंद्र की तहरीर पर पति, सास व श्वसुर सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।