फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's body found in Kali River so mutilated it is difficult to even identify

Etah: काली नदी में मिली महिला का लाश...इस कदर हुई क्षत-विक्षत, शिनाख्त करना भी मुश्किल

Thu, 05 Sep 2024 05:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

एटा में काली नदी के भनऊ घाट पर क्षत-विक्षत हाल में महिला का शव मिला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Woman's body found in Kali River so mutilated it is difficult to even identify
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र में भनऊ घाट पर बुधवार की रात काली नदी में एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। तमाम प्रयासों के बाद उसकी पहचान नहीं हो सकी। मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार रात भनऊ घाट पर काली नदी में शव होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकाला। शव किसी महिला का है और पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका है। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। बाद में इसको जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अगर अगले 72 घंटे तक पहचान नहीं हो पाती है तो पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed