{"_id":"613527808ebc3e21370735b2","slug":"woman-s-body-found-hanging-in-a-ravine-agra-news-agr5064163177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीहड़ में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड़ में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
पिनाहट (आगरा)। मनसुखपुरा क्षेत्र के सैहा गांव के समीप बीहड़ में शनिवार की रात महिला सोंकली (32) निवासी पूठ सिलावट, राजाखेड़ा, धौलपुर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन घरेलू कलह से खुदकुशी करना बता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक सैहा गांव के समीप बीहड़ में शनिवार की रात करीब आठ बजे ग्रामीणों ने एक महिला का शव साड़ी के फंदे से पेड़ पर लटका देखा। महिला की शिनाख्त राजस्थान के सीमावर्ती गांव पूठ सिलावट, धौलपुर निवासी सोंकली पत्नी वृंदावन सिंह के रूप में हुई। सूचना पर उसके ससुराल और मायका पलटुआ पुरा, थाना फतेहाबाद से भी लोग आ गए।
थानाध्यक्ष मनसुखपुरा कैलाश सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला का पति से विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्से में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।