फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Mistaken as Child Kidnapper Police Probe Reveals False Alarm

UP: बच्चा चोर समझकर महिला की पिटाई, पुलिस जांच में निकली बेगुनाह; शिकायतकर्ता से हो गई बड़ी गलती

Thu, 23 Jul 2026 11:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 11:44 AM IST
सार

आगरा के नगला पातीराम गांव में बच्चा चोरी के शक में एक महिला को घेरकर पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन जांच में आरोप पूरी तरह गलत निकले। सूचना देने वाले व्यक्ति ने लिखित में गलतफहमी स्वीकार करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Woman Mistaken as Child Kidnapper Police Probe Reveals False Alarm
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव चौहटना के मजरा नगला पातीराम में बुधवार दोपहर बच्चा चोर महिला के घूमने की सूचना अफवाह साबित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जांच में बच्चा चोरी जैसी कोई घटना या संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चंबल में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माफियाओं को हिरासत में लेने के निर्देश, कहा- कोई सहानुभूति नहीं
विज्ञापन



नगला पातीराम निवासी एक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर गांव में एक संदिग्ध महिला के बच्चा चोर होने की आशंका जताई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले जाकर पूछताछ की। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह के मुताबिक, जांच के दौरान महिला के खिलाफ कोई आपराधिक तथ्य नहीं मिले। वह अछनेरा क्षेत्र की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी


सूचना देने वाले व्यक्ति ने बाद में प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार करते हुए पुलिस को लिखित में बताया कि उसने गलतफहमी में सूचना दी थी और वह किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहता है। इसके बाद थाने पहुंचे महिला के परिजन को उसे सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या अफवाह फैलाने से बचें और तथ्यात्मक जानकारी ही पुलिस को दें, जिससे अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

ये भी पढ़ें - UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed