फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman found dead in the house in agra today news

आगरा: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Tue, 05 Jan 2021 06:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jan 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
woman found dead in the house in agra today news
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।   

विज्ञापन

थाना बल्केश्वर क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी जयवीर शाक्य की बेटी रीना शाक्य (24) की शादी 24 जनवरी 2020 को लंगड़े की चौकी निवासी पंकज से हुई थी। पंकज चांदी कारीगर है। वह नमक की मंडी में काम करता है। मंगलवार की सुबह कमरे में रीना का शव पंखे से लटका मिला। 
विज्ञापन

मैनपुरी: महिला का जलता हुआ शव कुआं में मिलने से मची सनसनी, लॉकडाउन में हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पति पंकज ने खुद थाने आकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीना की मौत की सूचना पाकर उसके मायके वाले अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पति और ससुरालीजनों पर दहेज के लिए रीना की हत्या करने का आरोप लगाया। 

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोप के मुताबिक, पति और ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। इसके लिए रीना को परेशान किया जा रहा था। परिजन दहेज की मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे। मंगलवार को कमरे में विवाहिता का शव फंदे लटका मिला। 

बालिग होने का प्रमाणपत्र लेकर थाने पहुंचे प्रेमी युगल, दरोगा से बोले- हमारी शादी करा दो

थाना निरीक्षक का कहना है कि मृतका के मायक वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed