फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman false allegations case of gangrape on sayings of history sheeter lover of hathras

छात्रा ने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के कहने पर रच दी सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी कहानी

Thu, 05 Dec 2019 01:29 PM IST
अमर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2019 01:29 PM IST
सार

  • प्रेमी की जिन युवकों से रंजिश चल रही , उनको ही करा दिया नामजद
  • आठ घंटे बाद छात्रा ने कुबूल किया, फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
woman false allegations case of gangrape on sayings of history sheeter lover of hathras
थाने में बैठी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के मेंडू निवासी हिस्ट्रीशीटर अनिल के कहने पर आगरा के सिकंदरा की बीए की छात्रा ने चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज करा दिया। आठ घंटे की जांच में सच्चाई सामने आ जाने पर छात्रा ने कुबूल कर लिया कि उसने अनिल के कहने पर तहरीर दी। अनिल पर 12 केस दर्ज हैं। इनमें से हत्या के एक मामले में जो चार युवक उसके खिलाफ पैरवी कर रहे हैं, छात्रा ने उन्हें ही नामजद कराया। 
विज्ञापन


छात्रा ने दोपहर को फिरोजाबाद के पचोखरा के गांव गढ़ी जोरी स्थित मंदिर से यूपी-112 को फोन कर कहा था कि आगरा के कोचिंग जाते समय आगरा के खंदारी से बोलेरो कार में चार युवकों ने उसका अपहरण किया। वे उसके भाई के दोस्त हैं। उन्होंने कहा था कि भाई दुर्घटना में घायल हो गया है, साथ चलो, इसलिए चली गई थी। 
विज्ञापन


उसके साथ एत्मादपुर में खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने ज्ञानेंद्र कुमार, गीतम सिंह, राजा उर्फ रोबिन निवासी मेंडू हाथरस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। छात्रा का मेडिकल परीक्षण करा लिया था। आरोपियों के गांव दबिश दी तो चारों दुकान पर बैठे मिले। सर्विलांस पर उनकी लोकेशन गांव की ही मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के भाई ने कहा कि वे इन्हें जानता तक नहीं है। छात्रा की कॉल डिटेल में इसी गांव के अनिल का मोबाइल नंबर मिला। उसके बारे में जानकारी की तो वह हिस्ट्रीशीटर निकला। छात्रा ने जिन्हें नामजद कराया, उनसे उसकी रंजिश चल रही है। अनिल के परिचित की एक रिकार्डिंग मिली। इसमें वह कह रहा था कि चारों पर दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराएगा। 


इस पर छात्रा से पूछताछ हुई तो उसने कुबूल कर लिया कि अनिल के कहने  पर यह पूरा षणयंत्र रचा। पुलिस अब अनिल की तलाश कर रही है। 

सामूहिक दुष्कर्म की घटना पूरी तरह फर्जी निकली है। छात्रा ने प्रेमी के कहने पर यह साजिश रची। उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। -सचिंद्र पटेल, एसएसपी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed