फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Barhan, accused of murder

बरहन में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 23 Mar 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Barhan, accused of murder
बरहन (आगरा)। थाना क्षेत्र के गांव खांडा की रहने वाली फूलन देवी (48) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि फूलन देवी पत्नी रूप सिंह कुशवाह के घर पर मंगलवार की सुबह दुधिया दूध देने पहुंचा था। काफी देर आवाज देने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया। इस पर उसने पड़ोस में रहने वाले उसके देवर को बताया। देवर भीतर गया तो फूलन देवी का शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर दूसरे कमरे में सो रहे उसके दोनों बेटे, खेत पर गए ससुर व परिवार के अन्य लोग भी आ गए। सूचना पर मायकेवाले और पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

मृतका के भाई धर्मेंद्र निवासी कछपुरा, थाना नारखी, फिरोजाबाद ने फूलन देवी के पति पर ही हत्या कर फंदे से शव लटका देने का आरोप लगाया है। हालांकि उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी आकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी। पति घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। फौरी तौर पर मामला घरेलू कलह का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed