फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after being electrocuted by electric wire in the field

Agra News: खेत में लगे विद्युत तार से लगा करंट, महिला की मौत

Fri, 17 Jan 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being electrocuted by electric wire in the field
कासगंज। ढोलन थाना क्षेत्र के किनावा गांव में शुक्रवार की सुबह शौच को गई महिला खेत में लगी विद्युत तारों की बाड़ के करंट की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला के बचाव में आए युवक भी करंट के झटके का शिकार हो गए। महिला के परिजनों ने खेत स्वामी के द्वारा लगाए गए विद्युत तारों के मामले को लेकर आक्रोश जाहिर किया एवं ढोलना पुलिस को खेत स्वामी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

करंट की शिकार महिला नारायनी देवी (50) ने बत हुई। बताया गया कि सुबह करीब 6 बजे महिला रोजमर्रा की तरह शौच के लिए खेत पर गई थी। गांव के ही विजय पाल के खेत के सहारे शौच करने बैठी तभी विजय पाल के खेत में लगे बिजली के तार से महिला को करंट लग गया। महिला करंट लगते ही काफी तेज चिल्लाई और मौके पर ही मौत हो गई। गांव के ही कुछ लढ़ब महिला की आवाज सुनकर बचाने के लिए दौड़े। उन्हें करंट का आभास नहीं था। युवकों को भी करंट का झटका लगा।
विज्ञापन

फिर शोरशराबा मचने लगा। ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। खेत के तारों का करंट रोका गया।
महिला के पति ओम प्रकाश ने घटना के लिए खेत स्वामी विजयपाल को जिम्मेदार माना और उसके खिलाफ ढोलना थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला की मौत से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed