{"_id":"6a86886362318d24c0049c34","slug":"woman-consumes-poison-allegedly-after-husband-s-blackmail-over-obscene-video-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के चुपके से बना लिए अश्लील वीडियो, फिर पति ने रख दी ऐशी शर्त; इसलिए बेचारी ने खाया विषाक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के चुपके से बना लिए अश्लील वीडियो, फिर पति ने रख दी ऐशी शर्त; इसलिए बेचारी ने खाया विषाक्त
Thu, 20 Aug 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:23 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक विवाहिता ने कथित उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। मायका पक्ष ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कैलाश रोड मोहल्ले में रह रही विवाहिता ने मंगलवार शाम विषाक्त खा लिया। ससुरालीजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मायका पक्ष ने पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। सिकंदरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वाटरवर्क्स क्षेत्र निवासी महिला की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। पंचायत में मायका पक्ष को महिला से नहीं मिलने की शर्त रखी गई थी। इसके बाद 20 जुलाई को भी सिकंदरा पुलिस के समक्ष लिखित समझौता हुआ।
आरोप लगाया कि पति ने इसके बाद अश्लील वीडियो बनाई और बहन को ब्लैकमेल कर परिजन से संबंध नहीं रखने का दबाव बनाने लगा। इससे बहन ने विषाक्त खा लिया। महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। परिजन ने सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को पुलिस आयुक्त से शिकायत की। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि शिकायत मिली है। महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।