{"_id":"69e381e8134fb69c7207c6c2","slug":"woman-attempts-self-immolation-in-front-of-dm-during-samadhan-diwas-in-etah-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में आत्मदाह की कोशिश: एटा में डीएम के सामने महिला ने खुद पर उड़ेला केरोसिन, अवैध कब्जे से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में आत्मदाह की कोशिश: एटा में डीएम के सामने महिला ने खुद पर उड़ेला केरोसिन, अवैध कब्जे से परेशान
Sat, 18 Apr 2026 06:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:37 PM IST
सार
यूपी के एटा जिले में बड़ी घटना सामने आई है। समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंची महिला ने जिलाधिकारी के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। आननफानन सुरक्षाकर्मियों ने महिला के हाथ से केरोसिन की बोतल छीनी।
विज्ञापन
समाधान दिवस में मच गई अफरातफरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज में आयोजित समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पीड़िता ने भरे सभागार में खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। महिला के आत्मदाह के प्रयास से अफरातफरी मच गई। आनन फानन माैके पर माैजूद सुरक्षाकर्मियों ने महिला के हाथ से केरोसिन की बातल छीनी।
नगला मोहन निवासी ज्ञान देवी शाक्य पत्नी जगदीश अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर जिलाधिकारी एटा प्रेमरंजन सिंह की जनसुनवाई में पहुंचीं। महिला ने शिकायती पत्र सौंपा और अपनी समस्या विस्तार से बताई, लेकिन जब उसे तत्काल राहत का भरोसा नहीं मिला तो वह टूट गई। रोते-बिलखते हुए उसने सभागार में ही केरोसिन छिड़क लिया और आत्मदाह की कोशिश की।

घटना के बाद सभागार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला के हाथ से केरोसिन की बोतल छीन ली। महिला ज्ञान देवी का आरोप है कि उसने अपनी जमीन का विधिवत बैनामा कराया था, जिस पर वह तंबाकू की फसल भी कर रही थी। इसके बावजूद गांव के प्रधान और उसके परिजनों ने जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया।
पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। वहीं मामले में जिलाधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए। महिला की ओर से केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश करने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।