{"_id":"667296e05d684be8f90e9aa6","slug":"woman-along-with-her-constable-father-created-ruckus-in-dcp-city-office-in-agra-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस में तैनात पति दहेज के लिए करता प्रताड़ित, पीड़िता ने डीसीपी सिटी के ऑफिस में चीख-चीखकर बताई दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस में तैनात पति दहेज के लिए करता प्रताड़ित, पीड़िता ने डीसीपी सिटी के ऑफिस में चीख-चीखकर बताई दास्तां
Wed, 19 Jun 2024 02:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:01 PM IST
सार
पुलिस में तैनात पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। कहीं पर सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने डीसीपी सिटी के ऑफिस में चीख-चीखकर दास्तां बताई।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी कार्यालय में महिला ने जमकर हंगामा किया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को सिपाही पिता के साथ डीसीपी सिटी कार्यालय में महिला ने जमकर हंगामा किया। उसने पुलिस विभाग में तैनात अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। सुनवाई न होने की बात कहते हुए वह हंगामा करने लगी। दीवार में पटककर खुद का सिर फोड़ने की कोशिश की। महिला सिपाहियों ने उसे पकड़ा।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि उसका पति पुलिस विभाग में तैनात है। एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। न देने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वह लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसके और उसके सिपाही पिता के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन