फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman accused young man misdeed after rendering her unconscious

शर्मनाक: सहकर्मी के गंदे थे इरादे, महिला को नहीं था अंदाजा; होटल के कमरे में जो हुआ...जीते जी मर गई वो

Mon, 09 Oct 2023 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 12:44 PM IST
सार

एक महिला ने अपने साथ फैक्टरी में काम करने वाले युवक पर बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसने साथ काम करते-करते उसका भरोसा जीता। फिर उसे अपने साथ होटल में ले गया। 
 

विज्ञापन
woman accused young man misdeed after rendering her unconscious
Rape demo, woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक फैक्टरी में काम करने वाली महिला का उसके ही सहकर्मी ने इस कदर भरोसा तोड़ा कि उसे भी यकीन नहीं हो पा रहा है। पीड़िता ने बताया कि वो उसे सिर्फ दोस्त मानती थी। लेकिन होटल के कमरे में ले जाकर उसने जो कुछ किया बेहद घिनौना था। उसे कुछ भी पता न चले, इस वजह से बेहोश कर दिया। इसके बाद पीड़िता संग दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। अब बात न मानने पर पति सहित परिचितों के पास फोटो भेज दिए। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


ये है मामला 
मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह फैक्टरी में काम करती है। तीन महीने पहले उसे खेरागढ़ का सत्यवीर बहला फुसलाकर साथ ले गया। होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो भी खींच लिए। विरोध पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इस कारण वो चुप हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ताज का हाल: करोड़ों खर्च फिर भी घिस गई सीढ़ियां..., हिल रहीं लकड़ियां; जरा संभलकर ही जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


पति और परिचितों को भेजे फोटो 
अब आरोपी उसे रास्ते में रोककर साथ चलने की कहता है। दो महीने पहले रास्ते में मारपीट की थी। इसके बाद पति और परिचितों को फोटो भेज दिए। सात दिन से पुलिस के नंबर पर कॉल करके झूठी सूचना भी दे रहा है। पुलिस मोहल्ले में आती है। मगर, कोई नहीं मिलता है। इस पर लौट जाती है। थानाध्यक्ष जगदीशपुरा का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



अगवा करने की धमकी दे रहा शोहदा, किशोरी ने छोड़ा स्कूल
ट्रांस यमुना इलाके में किशोरी को एक शोहदा अगवा कर ले जाने की धमकी दे रहा है। वह रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। दहशत में परिजन ने उसका स्कूल छुड़वा दिया। इसके बाद भी आरोपी नहीं मान रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

ये भी पढ़ें - यूपी: पेट्रोल बनाते हैं सिर्फ 35 रुपये लीटर में, बेचते थे 65 रुपये प्रति लीटर; एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा

बाजार आते-जाते रास्ता रोक लेता है
किशोरी ने पुलिस को बताया कि इलाके का रितिक परमार उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। स्कूल और बाजार आते-जाते रास्ता रोक लेता है, दोस्ती का दबाव बनाता है। छेड़छाड़ करता है, विरोध करने पर अगवा कर ले जाने की कहता है। समझाने पर उसने घरवालों को भी धमकी दी है। दहशत में परिजन ने 12वीं में दाखिला नहीं कराया। घर से निकलना भी बंद करा दिया। इसके बावजूद आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर घर के चक्कर काटता है। 2 अक्तूबर को धमकी दी है। थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed