फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Withdrawal of Rs 61500 from account by changing debit card

Agra News: डेबिट कार्ड बदल कर खाते से निकाले 61500 रुपये

Fri, 04 Aug 2023 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Aug 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 61500 from account by changing debit card
डेबिट कार्ड बदल कर खाते से निकाले 61500 रुपये
विज्ञापन

ज्योंती रोड तिराहा के पास हुई घटना, कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव हेमपुरा निवासी एक युवक एटीएम से रुपये निकालने गया। इस बीच शातिर ने उसका कार्ड बदल कर खाते से 61500 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव हेमपुरा निवासी राजेश कुमार 2 अगस्त को पर ज्योंती तिराहा क पास स्थित एटीएम पर गया था। वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। जब वह रुपये निकालने लगा तो पास खड़े युवक ने बातचीत करना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी समय उसका कार्ड बदल लिया। रुपये निकालने के बाद वह एटीएम से चला गया। तीन अगस्त की सुबह उसके मोबाइल पर खाते से 61500 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जिसे देखकर राजेश के होश उड़ गए। घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed