{"_id":"5a1979584f1c1b7a548bf2df","slug":"winter-and-fog-for-upcoming-three-days-in-north-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अगले 3 तीन दिन सर्दी और कोहरे का सितम झेलने को हो जाएं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अगले 3 तीन दिन सर्दी और कोहरे का सितम झेलने को हो जाएं तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 25 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
अगली दो रातें और भी ठंडी रहेंगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की बारिश के बाद से ही बदल चुका नवंबर का मौसम आखिरी सप्ताह में कई रंग और दिखाएगा। गलन भरी सर्दी के बाद नवंबर में अब कोहरे का भी कहर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं।
हिमालय की पहाड़ियों पर जारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर मौसम बेहद सर्द है। शनिवार को आगरा प्रदेश का पांचवा सबसे सर्द शहर बना रहा। शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ा, लेकिन यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह धूप खिलने के बाद लोग सर्दी से बचाव के लिए बाहर निकले। आफिसों में भी लोग गुनगुनी धूप सेंकते नजर आए। सर्दी का यह सितम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी जारी है, जहां के शहरों में भी पारा सामान्य से नीचे है।

ये रहेगा प्रमुख शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान
मुजफ्फर नगर 6.3
कानपुर 7
शाहजहांपुर 7.5
फुर्सतगंज 7.7
आगरा 7.8
सुल्तानपुर 7.8
बहराइच 8.4
लखनऊ 8.4
बरेली 9.4
इलाहाबाद 9.5
मुजफ्फर नगर 6.3
कानपुर 7
शाहजहांपुर 7.5
फुर्सतगंज 7.7
आगरा 7.8
सुल्तानपुर 7.8
बहराइच 8.4
लखनऊ 8.4
बरेली 9.4
इलाहाबाद 9.5
तीन दिन सुबह रहेगा कोहरे का कहर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में कमी के आसार नहीं है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक के बाद उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं मैदानों की ओर हैं।
अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। दिन में तापमान सामान्य रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के आसार हैं। बीते साल भी नवंबर के आखिरी सप्ताह में 27 से 30 नवंबर तक बेहद घना कोहरा छाया रहा था और दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी।