फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   winnter, sardi

सर्दी का सितम, छह डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 24 Dec 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
winnter, sardi
24एमएनपी-04-मंगलवार को भोगांव-मैनपुरी रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हवा के साथ पड़ रही गलन भरी सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। मंगलवार का दिन सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। गलन ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। न्यूनतम तापमान जहां छह डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री। सर्दी से दिन भर लोग बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन

दिसंबर का आखिरी सप्ताह शुरू होने के साथ ही सर्दी के तेवर और भी तल्ख हो गए हैं। मंगलवार को सर्दी और गलन के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वहीं मंगलवार सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। अब तक न्यूनतम तापमान 18 दिसंबर को आठ डिग्री सेल्सियस रहा था लेकिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही गलन और सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में भी धूप न निकलने के चलते लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। दिन भर लोग हीटर और अलाव का सहारा लेकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। धूप न निकलने के चलते अधिकतम तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन सर्दी से लोग ठिठुरते रहे तो वहीं शाम होते ही फिर एक बार सर्दी का सितम जारी हो गया। शाम छह बजे ही तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके चलते लोग अपने घरों की ओर जाते नजर आए।
विज्ञापन

सर्दी में स्कूल पहुंचे बच्चे
शासन के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा लगातार एक-एक दिन के अवकाश का आदेश जारी किया जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को भी जानकारी न हो पानी के चलते बच्चे सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। यहां उन्हें छुट्टी की जानकारी मिली तो फिर सर्दी में ही उन्हें लौटना पड़ा। इससे उन्हें और परिजन दोनों को ही परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में दिखा सन्नाटा
सर्दी का असर बाजारों में भी साफ नजर आ रहा है। दिन भर भीड़ के चलते भरे रहने वाले बाजारों में सन्नाटा दिख रहा है। मंगलवार को सर्दी के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे, लेकिन बाजारों में गिने चुने ग्राहक ही नजर आए।
एक सप्ताह के तापमान पर एक नजर
दिनांक न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
16 दिसंबर 9.1 20.4
17 दिसंबर 9 19
18 दिसंबर 8 18
19 दिसंबर 7 17.1
20 दिसंबर 13.1 19.1
21 दिसंबर 8.4 16.4
22 दिसंबर 11.4 19.4
23 दिसंबर 8.4 20.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed