{"_id":"60a8b15a04e941553157efcd","slug":"wife-stabbed-to-death-by-husband-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
Sat, 22 May 2021 12:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 May 2021 12:53 PM IST
सार
पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसके कारण पत्नी अलग दूसरे गांव में रहती थी। शनिवार की सुबह पति ने वहां जाकर उस पर चाकू से कई प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव दलेरपुर में शनिवार को पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपी पति भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
एका थाना क्षेत्र के पतारा निवासी सरला देवी का पति कुंवरपाल से विवाद चल रहा है। पति-पत्नी अलग रहते थे। सरला देवी भरण पोषण के लिए सफाई कार्य करती थी। शनिवार को वह गांव दलेरपुर में सफाई करने के लिए गई थी। यहां पति भी पहुंच गया।
विज्ञापन
सरला देवी कुछ समझ पाती तब तक पति ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। सरला की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष एका का कहना है कि पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की है। आरोपी पति भी घायल हुआ है। शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन