फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife's complexion turns black after marriage wants to break the relationship

UP: जिस युवती के गोरे रंग पर हुआ फिदा...शादी के बाद असली शक्ल देख उड़े होश, अब तोड़ना चाहता है रिश्ता

Sun, 08 Sep 2024 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 12:49 PM IST
सार

युवती के गोरे रंग को देख शादी के लिए राजी तो हो गया, लेकिन सात फेरों के बाद जब वो घर आई तो सच सामने आया। पति ने बताया कि मेकअप की वजह से वो धोखा खा गया। काली पत्नी को देखकर उसे गुस्सा आता है। वो उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है। 
 

विज्ञापन
Wife's complexion turns black after marriage wants to break the relationship
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं शादी में थोड़ा बहुत झूठ घर बसाने के लिए चलता है। पर, थाना सिकंदरा निवासी लड़की पक्ष को लड़के पक्ष से झूठ बोलना भारी पड़ गया। लड़के ने लड़की के काले रंग के कारण उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने काउंसलिंग कर लड़के पक्ष को समझा अगली तारीख दी।
विज्ञापन


 

काउंसलर डॉ. सतीश ने बताया कि लड़के का आरोप है कि शादी से पहले मेकअप कर के ही लड़की को दिखाया गया। शादी वाले दिन भी मेकअप कर गौरा दिखाया। शादी होने के बाद पता चला लड़की तो काली है। लड़के का कहना है कि पत्नी का चेहरा देखता तो अपने साथ हुआ धोखा याद आ जाता। हर दिन झगड़ा होता है। इसलिए निश्चय पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 82 मामलें पहुंचे, जिनमें से 7 में समझौता, 3 एफआईआर दर्ज कराए गए। दूसरा मामला ताजगंज का पहुंचा। पति-पत्नी में आरओ के पानी के पीछे झगड़ा हो गया। पिछले एक महीने से युवती अपने मायके में रह रही थी। काउंसलर डॉ. सतीश ने बताया कि वर्ष 2023 में शादी हुई थी। पति आरओ के पानी की बोतल नहीं ला पाया। इस कारण दोनों में झगड़ा हो गया। पत्नी रूठ कर मायके आ गई और पति ने भी पत्नी को मनाया नहीं। इसलिए परामर्श केंद्र में मामला पहुंचा। हालांकि दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया है।

 
विज्ञापन

झगड़े में पत्नी को बेचने की धमकी देना पड़ गया पति को भारी
थाना न्यू आगरा निवासी युवती ने अपने पति पर एक लाख में बेचने की धमकी देने का केस दर्ज कराया। मामला परिवार परामर्श पहुंचा तो पत्नी ने बताया कि झगड़े में हर बार पति मुझे बेचने की धमकी देता है। तो वहीं पति का आरोप है कि एक बार धोखे से मुंह से निकल गया। पत्नी उसी बात को पकड़ के बैठ गई है और गुस्से में 2 महीने से 7 माह के बच्चे को लेकर मायके आ गई। मामले में माफी मांग काउंसलर ने दोनों का समझौता कराया।

 

अब बृहस्पतिवार को भी लगेगा परिवार परामर्श केंद्र
काउंसलर डॉ सतीश ने बताया कि अब हफ्ते में तीन दिन परिवार परामर्श केंद्र लगेगा। बृहस्पतिवार, शनिवार, रविवार को भी पुलिस परेड ग्राउंड स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर मामले सुने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed