पति से बढ़कर प्रेमी: शादी के पांच दिन बाद जागा पत्नी का 'प्यार', बॉयफ्रेंड को देख हस्बैंड को छोड़ा
मैनपुरी में एक युवती ने अपनी शादी के पांच दिन बाद पति को छोड़ दिया और प्रेमी के साथ चली गई। इसे लेकर उसकी ससुराल में जमकर बखेड़ा हुआ।
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में शादी के पांच दिन बाद नई नवेली दुल्हन पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। कन्नौज के रहने वाली युवती की शादी 10 अक्तूबर को कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शुक्रवार को प्रेमी उस से मिलने के लिए ससुराल आया। प्रेमी को देख दुल्हन अपने पति को भूल उसके साथ हो गई। पति ने विरोध किया तो दोनों में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है। थाने से युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।
पत्नी कहने लगी- प्रेमी के साथ रहूंगी
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी बीते 10 अक्तूबर को कुरावली के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। परिवार में खुशी का मौहाल था। युवक भी अपनी शादी से बेहद खुश था, लेकिन शुक्रवार की शाम पत्नी का प्रेमी उसके घर पहुंच गया। प्रेमी को सामने देख युवती सब कुछ भूल गई, वह प्रेमी के साथ रहने की बात कहने लगी तो घर में बखेड़ा खड़ा हो गया।
दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट
युवक की पत्नी अपने प्रेमी साथ खड़ी हो गई। यह देख पति भी आग बबूला हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। काफी देर तक हंगामा हुआ। मोहल्ले के लोग जुटे गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवती, उसके प्रेमी और पति सहित चार लोगों को पकड़ कर थाना ले आई। शनिवार को उनके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। वहां महिला ने पति के साथ जाने से मना कर दिया और प्रेमी का हाथ थामकर साथ चली गई।
Agra Double Murder: बेटी से चेहरा नहीं मिलने पर पत्नी पर करने लगा था शक, फिर दोनों को दी दर्दनाक मौत