फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife eats gutkha under cover of veil teacher husband is not ready to keep her with him

Husband Wife: घूंघट की आड़ में गुटखा खाती है पत्नी, शिक्षक पति ने घर से निकाला; फिर इस शर्त पर हुआ राजी

Sun, 25 Feb 2024 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

पत्नी की गुटखा खाने की आदत ने शिक्षक पति को इस कदर परेशान कर दिया, उसने पत्नी से अलग रहने का फैसला कर लिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद पति इस शर्त पर पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो गया, कि वो दिन में एक बार गुटखा खा  सकती है।
 

विज्ञापन
Wife eats gutkha under cover of veil teacher husband is not ready to keep her with him
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शिक्षक पति ने पत्नी के गुटखा खाने की लत से परेशान होकर उसे घर से निकाल दिया। पिछले एक साल से वह मायके में है। पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई। रविवार को काउंसलर ने दोनों का तारीख पर बुलाया। पत्नी ने पति से दिन में एक बार गुटखा खाने का वायदा किया। इस बात पर दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी 2 साल पहले इटावा के युवक के साथ हुई थी। पति शिक्षक है। पति का आरोप है कि शादी से पहले उसे पत्नी के गुटखा खाने के बारे में ससुराल वालों ने बताया नहीं था। शादी के बाद पत्नी के मुंह गुटखा देख वह हैरान रह गया। कई बार उसे समझाने की कोशिश की। मगर पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी। कुछ दिनों के बाद धीरे-धीरे सभी को पत्नी के गुटखा खाने के बारे में जानकारी हो गई। रिश्तेदार और पड़ोसी उसका मजाक उड़ाते हैं।
विज्ञापन


लोगों के तानों से परेशान होकर एक साल पहले पति ने उसे मायके भेज दिया। इसके बाद लेने नहीं आया। इस पर पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि पत्नी ने पति से फिलहाल दिन में एक बार गुटखा खाने के साथ छह महीनों के अंदर छोड़ने का वादा किया। इस पर दोनों में बात बन गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed